फिरोजाबाद, दिसम्बर 18 -- सिरसागंज थाना क्षेत्र में एक मकान में प्लास्टर कर रहा राजमिस्त्री किसी तरह हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वहां हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर आ गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ग्राम नगला भजोरी निवासी अनिल राजमिस्त्री के रूप में काम करता था। गुरूवार को काम नगर के सिरसागेट पर ओमवाटिका के सामने पूर्व सभासद राकेश के मकान में लगा था। वह मकान की तीसरी मंजिल पर प्लास्टर कर रहा था। मकान के बाहर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। देर सांय को हादसे से गुस्साए परिजन गुंजन चौक हाईवे...