उरई, मार्च 17 -- कालपीÜÜ। हाईटेंशन लाईन से निकली चिनगारी से दो बीघा गेहूं की फसल के साथ वहां रखे पाइप भी जल गए। गर्मी की शुरूआत के साथ हाई टेंशन लाइनों से निकली चिनगारी किसानों के लिए मुसीबत बनने लगी है। सोमवार को महेवा गांव के किसान जय सिंह के खेत से निकली लाइन से उठी चिनगारी से गेहूं की फसल मे आग लग गई और जब तक मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाती तब तक दो बीघा गेहूं की फसल के साथ खेत के पास रखे प्लास्टिक पाइप भी जल गए हालांकि अग्निशमन दल और ग्रामीणों की मशक्कत के चलते आग आगे नहीं बढ़ सकी अन्यथा की स्थिति में फसलों को भारी क्षति हो सकती थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.