बदायूं, फरवरी 11 -- कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के ग्राम गरुइया निवासी शिवम यादव पुत्र जितेंद्र यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से निकली चिंगारी के कारण उनकी छह बीघा गन्ने की खड़ी फसल में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित किसान का कहना है कि फसल जलने से उसे आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। किसान ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.