लखनऊ, नवम्बर 30 -- लेसा के आरडीएसओ उपकेंद्र के तहत पारा स्थित न्यू बस्ती जलालपुर में शुक्रवार शाम छत पर खेल रहा पांचवीं का छात्र अमृतय्या अग्निहोत्री (11) हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। डॉक्टरों को मजबूरन में उसका दाहिना हाथ कोहनी से काटना पड़ा। बिजली विभाग में शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने रविवार को उपकेंद्र का घेराव कर चार घंटे तक प्रदर्शन किया। पुलिस ने बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता कराकर प्रदर्शन समाप्त कराया। जलालपुर निवासी जनरल मर्चेंट कारोबारी अनूप अग्निहोत्री ने बताया कि उनका बेटा अमृतय्या स्कूल से लौटकर खाना खाने के बाद छत पर खेलने चला गया था। वह छत पर पड़ा वाइपर उठाने लगा तभी वाइपर हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। तेज करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया, जिसके बाद उसे तत्काल न...