मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर के समीप हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक ट्रक में आग लग गई। आग लगने से ट्रक धू धू कर जलने लगा। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया,लेकिन तब तक ट्रक जलकर पूरी तरह राख हो गया। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। मंगलवार को ट्रांसपोर्ट नगर के समीप ड्राइवर हरिद्वार की तरफ से ट्रक लेकर आया था। उसने ट्रक को नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर के पास खड़ा कर दिया। ट्रक के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन हवा के कारण ट्रक से टकराई तो उसमें चिंगारी उठने से आग लग गई। सबसे पहले ट्रक के पहियों में आग लगी। हवा के कारण आग में कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रक धू धू कर जलने लगा। आग की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.