लखनऊ, फरवरी 9 -- बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कक्षा छह के छात्र की मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टर ने छात्र की मौत की पुष्टि की। अस्पताल पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की पर उन्होंने पोस्टमार्टम से मना कर दिया। अयोध्यापुरी फेज-तीन निवासी रविंद्र कुमार के परिवार में पत्नी शशि, बेटा सोनू, रितेश, सौरभ (15) और बेटी शालिनी हैं। शशि ने बताया कि रविंद्र कुमार प्रयागराज गए हैं। गौतम बुद्ध स्कूल में कक्षा छह का छात्र सौरभ दोपहर में छत पर स्नान करने गया था। तभी घर के पास से निकली हाईटेंशन लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। तारों के आपस में टकराने के बाद छत पर लगी स्टील की ग्रिल से टकरा गए। सौरभ ग्रिल के पास ही था। वह करंट की चपेट में आ गया। परिवार के लोग और पड़ोसी छत पर पहुंचे। वहां देखा कि सौरभ छत पर पड़ा हु...