एटा, फरवरी 23 -- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर कंटेनर में करंट आ गया। एकत्रित लोगों ने किसी तरह से चालक को बाहर निकाला और स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने चालक को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली जलेसर के गांव सरायनीम निवासी 35 वर्षीय आदित्य पुत्र जयवीर कंटेनर चलाते थे। रविवार रात को कंटेनर लेकर जलेसर से सादाबाद की तरफ जा रहे थे। वह ममता डिग्री कॉलेज के पास पहुंचे थे कि वहीं पर 11 हजार की लाइन जा रही है। एक तरफ सड़क बन रही है। चालक ने कंटेनर को नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि तार के नीचे कंटेनर आने से करंट दौड़ गया। करंट लगने से चालक की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। लाइन जोड़ते समय आया करंट, संविदा लाइनमैन की मौत गांव विरामपुर में पोल पर चढ़कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.