लखनऊ, फरवरी 22 -- मोहनलालगंज उपकेंद्र (ओल्ड) में रविवार को एक संविदा कर्मचारी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। आनन-फानन साथी कर्मचारियों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। निगोहां उतरावां निवासी राम सेवक पिछले 10 वर्षों से मोहनलालगंज (ओल्ड) उपकेंद्र में संविदा कर्मचारी है। रविवार दोपहर करीब एक बजे बरकत नगर में बिजली फाल्ट ठीक करने के लिए एलटी केबल बांध रहा था। अचानक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे तेज धमाके के साथ झुलस गया। इससे हड़कंप मच गया और साथी कर्मचारियों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं यूपी पावर कॉरपोरेशन संविदा/निविदा कर्मचारी संघ के महामंत्री देवेन्द्र पांडेय ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में चार संविदा कर्मचारी झुलस गये हैं। इसके बावजूद ऊर्जा प्रबंधन संबंधित जूनियर इंजीनियर और एसडीओ पर कोई कार्रवाई नहीं कर र...