रामपुर, जून 9 -- अजीमनगर थाना क्षेत्र में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर छत से नीचे गिर गया। घायल मजदूर को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामला थाना क्षेत्र के बहादुरगंज गांव का है। गांव निवासी नरेश राजमिस्त्री के साथ मजदूरी का काम करता है। रविवार सुबह वह गांव के ही मतलूब के घर मजदूरी करने के लिए गया था। छत के ऊपर मजदूर राजमिस्त्री को मसाला दे रहा था। दोपहर बाद मजदूर घर के पास से निकल रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जोरदार झटका के साथ मजदूर छत से नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मजदूर को खून से लथपथ छत से नीचे गिरा देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन फानन में परिजनो ने घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर मुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.