गौरीगंज, फरवरी 17 -- अमेठी। जिले के जामो थाना क्षेत्र के गोरियाबाद गांव में 11 हजार हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक गिद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए उसे घर ले जाकर प्राथमिक देखभाल शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि गिद्ध बिजली के तार से टकराकर खेत में गिर पड़ा था। ग्रामीणों ने उसे तड़पते देखा तो तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घायल गिद्ध को देखने के लिए गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोग गिद्ध को दूध पिलाते नजर आ रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। घटना की सूचना मिलने पर गौरीगंज वन रेंज के रेंजर प्रदीप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल गिद्ध को कब्जे में लेकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पता...