शाहजहांपुर, फरवरी 9 -- अल्हागंज क्षेत्र के जेरा रहीमपुर ग्राम पंचायत के गांव रामपुर में निर्माणाधीन भवन पर काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। लेंटर डालने की तैयारी के समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में एक श्रमिक की मौके पर ही हालत बिगड़ गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। दोपहर करीब एक बजे रामपुर गांव में एक निजी भवन का निर्माण कार्य चल रहा था। मजदूर छत पर कार्य कर रहे थे, तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में सर्वेंद्र और अनुज आ गए। करंट लगते ही दोनों नीचे गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें अल्हागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सर्वेंद्र को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे अनुज की हालत नाजुक होने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.