बदायूं, जनवरी 7 -- बदायूं। यात्रियों को बस स्टैंड छोड़कर वर्कशॉप जा रही बदायूं डिपो की बस शहर में इंदिरा चौक के समीप सड़क किनारे हाई टेंशन लाइन के खंभे तोड़ते हुए को खुले नाले में जा घुसी। गनीमत रही बिजली के खंभे से जैसे ही बस टकराई वैसे ही लाइन ट्रिप हो गई। हादसे के बाद इलाके के लोगों ने विद्युत निगम को जानकारी देकर सड़क पर गिरे तारों को हटाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। हादसा मंगलवार रात 1:30 बजे उसे समय हुआ जब बदायूं डिपो की बस यात्रियों को छोड़कर वापस दातागंज रोड स्थित वर्कशॉप में जा रही थी। जैसे ही बस इंदिरा चौक के समीप एक शोरूम के सामने पहुंची, तभी चालक बस से संतुलन को बैठा। बस सड़क किनारे खड़े हाई टेंशन लाइन के खंभे से बस टकराते हुए खुले नाली में जा घुसी। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के इलाकों के लोगों की नींद टूटी। बाहर न...