प्रयागराज, फरवरी 4 -- क्षेत्र के जगदीशपुर पूरे चंदा गांव से जा रहा निशान रेलवे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जगदीशपुर पूरे चंदा गांव के लक्ष्मी प्रसाद शुक्ल के परिवार में शादी समारोह होना है। बुधवार को पाण्डेश्वर नाथ धाम में निशान जा रहा था। थरवई रेलवे क्रॉसिंग पार करने के दौरान निशान रेलवे हाईटेंशन तार से टच हो गया। निशान पकड़े 28 वर्षीय अनूप शुक्ल पुत्र लक्ष्मी प्रसाद शुक्ल झुलस गए। अफरातफरी मच गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.