गंगापार, मार्च 18 -- बिजौरा उपकेन्द्र से पकरी सेवार फीडर को जाने वाली हाईटेंशन की लाइन पर पेड़ की डाल गिर जाने से टूट गया, जिससे रात दो बजे के बाद बिजली गुल हो गई। बिजली चले जाने से लोगों की नींद हराम हो गई। शंभूचक के राजबहादुर सिंह ने बताया कि रात को बिजली चले जाने पर मच्छरों की आमद तेजी से बढ़ गई, जिससे लोग चैन से सो नहीं पाएं, रात भर टहल कर रात बिताई। जानकारी पर मंगलवार को सुबह बिजली कर्मचारियों की टीम पहुंच पेड़ की डाल से टूटे तार को अलग कर दोपहर बारह बजे के बाद बिजली व्यवस्था दुरूस्त कर लाइन चालू कर दी। बिजली न होने से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह अस्त-व्यस्त रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.