रुद्रपुर, नवम्बर 29 -- सितारगंज, संवाददाता। निर्माणाधीन मकान में लेंटर डालते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे उप जिला अस्पताल सितारगंज पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। गांव सिसौना निवासी 45 वर्षीय शिवकुमार मंडल पुत्र कालीपद मंडल राजमिस्त्री का काम करता है। शनिवार को वह घर से करीब एक किलोमीटर दूर निर्माणाधीन मकान का लेंटर डाल रहा था। इसी दौरान मकान के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। शिवकुमार के पुत्र मनोजीत मंडल ने बताया कि उनके पिता के साथ काम कर रहे मजदूरों ने घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन उन्हें एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय ले गए। वहां से गंभीर हालत होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया...