बांका, मई 26 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। चांदन-कटोरिया मुख्य सड़क के बाबूकूरा मोड़ स्थित एक प्लांट में रविवार सुबह हाई टेंशन 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से एक हाईवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बजरंगी सिंह (30), पिता तेजपाल सिंह, ग्राम छिरपत्थर, थाना चन्द्रमंडीह, जिला जमुई निवासी के रूप में हुई है। चालक की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह बजरंगी सिंह प्लांट परिसर में हाईवा गाड़ी को हाइड्रोलिक मोड में कर रहा था। इसी दौरान गाड़ी का ऊपरी हिस्सा प्लांट के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन विद्युत लाइन से टकरा गया। तेज करंट लगने के कारण चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चान्दन थाना के अपर थानाध्यक्ष रविन्द्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.