सीवान, फरवरी 15 -- सीवान। आंदर थाना क्षेत्र के बलईपुर गांव स्थित कब्रिस्तान के समीप हाईटेंशन तार की चपेट में आने से शुक्रवार को एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल युवक बलईपुर निवासी स्व. शिवमंगल चौधरी का 45 वर्षीय पुत्र सुनील यादव है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने घायल सुनील यादव का इलाज किया। साथ आए ग्रामीणों ने बताया कि सुनील यादव अपनी मां के साथ खेत घुमने निकला था। खेत के समीप ही किसी काम के लिए मिट्टी के ढ़ेर लगाया गया था। मिट्टी का ढ़ेर लगाने से ऊपस से गुजरता हुए हाईटेंशन तार काफी नजदीक हो गया था। इस मिट्टी के ढ़ेर पर सुनील यादव चढ़ गया था और हाईटेंशन तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...