गाजीपुर, नवम्बर 26 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम घरजूड़ी में बुधवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान की छत ढलाई के दौरान लोहे की सरिया बांधते समय सरिया ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार से टकरा गई। जिससे काम कर रहे दो मजदूर करंट की चपेट में आ गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार घरजूड़ी निवासी कन्हैया लाल यादव का मकान बन रहा है। बुधवार को छत की ढलाई के लिए मजदूर सरिया बांधने का काम कर रहे थे। इसी दौरान छत मकान के पास से गुजरे हाईटेंशन से एक सरिया के छू जाने के कारण दो मजदूर गंधपा निवासी 45 वर्षीय देवनाथ बिंद और 25 वर्षीय नौशाद अहमद चपेट में आकर गंभीर रुप से झुलस गए। आनन फानन में लोग दोनों को लेकर सीएचसी मुहम्मदाबाद पहुंचे जहां डॉक्टरों ने देवनाथ बिंद को मृत घोषित कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.