मऊ, दिसम्बर 16 -- मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सहादतपुरा चर्च कालोनी स्थित एक घर की छत पर पानी की टंकी सफाई कर रही बच्ची समेत तीन हाईटेंशन तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलसे लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि छत से करीब 5 फीट ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से बच्ची को तेज करंट लगा। उसे बचाने के प्रयास में दो अन्य लोग झुलस गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...