गाजीपुर, मई 22 -- मरदह, (गाजीपुर), हिन्दुस्तान संवाद। मरदह थाना क्षेत्र के नरवर गांव में बुधवार की सुबह काशीदास पूजन की तैयारी के समय झंडा लगा बांस खड़ा करने के दौरान ऊपर से गुजरे ट्रांसमिशन की चार सौ केवीए के तार से टकरा गया। हादसे में सात लोग गंभीर रुप से झुलस गए। आनन फानन में उन्हें मऊ के फातिमा अस्पताल ले जाया गया जहां चार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीन का इलाज चल रहा है। हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया और अफसरों को पीड़ित परिवारों की मदद करने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार नरवर गांव में पंथी सुरेंद्र यादव के घर पर काशीदास बाबा का पूजन कार्यक्रम था। इसकी तैयारियां घर के बाहर चल रही थीं। केले और बांस से पूजा का मंडप बनाया गया था। वहीं एक लंबे बांस पर धार्मिक झंडा लगाया गया था। झंडा सुबह ही खड़ा कर दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.