पीलीभीत, जनवरी 12 -- अमरैयाकलां। हाईटेंशन तारों में स्पार्किंग होने से किसान का करीब दो एकड़ गन्ना जल गया। इससे किसान को लाखों रुपए का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। शेरपुर बिजली उपकेंद्र के गांव खाता में बिजली लाइन के वर्षों से पुराने ढीले तार लटक रहे थे। जिसमें बिजली विभाग ने नए हाईटेंशन तार बदलने का ठेका एक ठेकेदार को दिया गया। ठेकेदार ने हाईटेंशन के आधे-अधूरे तारों को बांधकर सप्लाई चालू कर दी। जिससे आधे-अधूरे तारों में स्पार्किंग होकर तार टूटने से खेत में खड़े गन्ने में अपरान्ह करीब डेढ़ बजे आग लग गई। आग से किसान रामबहादुर यादव का करीब दो एकड़ गन्ना जल गया। जिसमें बिजली के तारों से स्पार्किंग होने से किसान का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। घटना की सूचना बिजली उपकेंद्र शेरपुर कलां को दी गई। सूचना पर मु...