औरैया, दिसम्बर 5 -- बेला के नया पुरवा गांव में शुक्रवार को ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने पूरे क्षेत्र की सांसें रोक दीं। पारिवारिक विवाद से गुस्साए एक युवक ने हाईटेंशन टावर पर चढ़कर जान देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सूझबूझ और समझाने की कोशिशों ने उसकी जिंदगी बचा ली। शुक्रवार दोपहर नया पुरवा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब 20 वर्षीय विकास पुत्र चंद्रभान पारिवारिक कलह से नाराज होकर गांव के समीप स्थित हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइन के ऊंचे टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर के ऊपर पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विकास कई घंटों तक टावर की ऊंची बीम पर बैठा रहा। ग्रामीण लगातार नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे, पर वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। उसकी हरकत से इलाके ...