औरैया, फरवरी 10 -- औरैया, संवाददाता। शहर के मोहल्ला गुरुहाई में निर्माण कार्य के दौरान करंट से झुलसे युवक की मौत के बाद मंगलवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। शव घर पहुंचते ही मृतक के परिजन व मोहल्लेवासी मकान मालिक की दुकान पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत कराया। घटना सोमवार दोपहर करीब तीन बजे की है। पोरवाल कॉलोनी निवासी सुधीर कुमार पोरवाल अपने मकान में दुकान का निर्माण करा रहे थे। निर्माण कार्य के दौरान सत्तेश्वर निवासी मजदूर माठू पुत्र रमाकांत सरिया ऊपर उठा रहा था। तभी सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से टकरा गया। तेज करंट की चपेट में आकर सुधीर पोरवाल और माठू गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हाल...