फिरोजाबाद, अगस्त 21 -- थाना दक्षिण क्षेत्र में हाई टेंशन तार की चपेट में आकर एक बालक गंभीर रूप से झुलस गया। उसके कपड़ों तक में आग लग गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां से आगरा रेफर कर दिया है। थाना दक्षिण के लालऊ रोड मीरा गिलास चौराहा निवासी जीतू 7 वर्ष पुत्र चरण सिंह लकड़ी से छत पर काम कर रहा था। लकड़ी में कुछ स्थान पर लोहा लगा था। उधर छत के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन विद्युत तार से लकड़ी छू गई। जिससे करंट लग गया। उसके कपड़े तक जल गए। परिजन उसे आनन फानन में उपचार के लिए सरकारी सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देख उसे आगरा रेफर कर दिया। परिजन उसे आगरा ले गए। चिकित्सक के अनुसार किशोर 60 प्रतिशत झुलस गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.