गंगापार, जनवरी 6 -- घूरपुर क्षेत्र के इरादतगंज हवाई पट्टी मार्ग पर बुधवार को हैण्ड पम्प की मरम्मत करते समय पाइप ऊपर से गुज़रे हाईटेंशन तार से टकरा गई। करंट की चपेट में आकर मिस्त्री समेत तीन लोग घायल हो गए। क्षेत्र के चौकठा निवासी नेब्बूलाल विश्वकर्मा पुत्र राम कैलाश विश्वकर्मा, इरादतगंज बाजार में मकान बनाकर रहते हैं। घर के सामने जलनिगम द्वारा द्वारा हैण्डपम्प लगाया गया है। पिछले कुछ दिनों से हैण्ड पम्प खराब चल रहा था। बुधवार को नेब्बूलाल मिस्त्री बुलवाकर हैण्ड पम्प की मरम्मत करवा रहे थे। हैण्डपंप से निकालते समय हैण्डपम्प की पाइप ऊपर से गुज़रे हाईटेंशन करंट से छू गई। करंट की चपेट में आने से नेब्बूलाल, हैंडपंप मिस्त्री रेवतीरमन निवासी बादलगंज और नेब्बूलाल का भांजा अंकुश विश्वकर्मा पुत्र दिनेश विश्वकर्मा निवासी बारीचौरा थाना सोहागी, रीवा मध्...