हापुड़, जनवरी 1 -- नगर के स्याना रोड स्थित एक अस्पताल के बाहर हार्डिंग लगाने के दौरान तीन मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। एक मजदूर की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दो मजदूरों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृ़तक के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर के मोहल्ला गफ्फार कालोनी मुसफिर खाना गली निवासी फारुख अली का 24 वर्ष का बेटा बिलाल नगर के एक होर्डिंग वाले की दुकान पर काम करता था। उसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। उनके एक बेटा भी है। बताया गया है कि बृहस्पतिवार को बिलाल अपने दो अन्य मजदूर दिलशाद, अमरेश साथियों के साथ एक अस्पताल के बाहर हार्डिंग लगाने का काम कर रहे थे। जैसे ही वह होर्डिंग लगाने के पहुंचे तो अचानक हार्डिंग ऊपर गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया और तीनों मजदूर करंट लगने से झुलस गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.