चित्रकूट, जनवरी 11 -- चित्रकूट, संवाददाता। कोषागार घोटाले में फंसे नामजद आरोपितों को कोर्ट से राहत मिलने की शुरुआत हो गई है। पिछले दो माह से जिला कारागार में बंद महिला पेंशनर को हाईकोर्ट ने निर्धारित शर्तों के साथ अंतरिम जमानत पर रिहा करने के आदेश जारी किए है। हाईकोर्ट में अब तक नामजद 44 आरोपित राहत पाने के लिए याचिका दाखिल कर चुके है। ब्यूर गांव की रहने वाली महिला पेंशनर जोगवा उर्फ जगुवा के पेंशन खाते में अनियमित तरीके से 28 लाख छह हजार 506 रुपये का भुगतान सात फरवरी 2024 से 30 मई 2025 के बीच कोषागार से हुआ है। पुलिस एसआईटी ने जोगवा को पिछले 29 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह जिला कारागार में बंद है। घोटाले में अब तक 25 पेंशनर, दो कोषागार कर्मी व सात दलाल गिरफ्तार हो चुके है। पेंशनर जोगवा ने अधिवक्ता देवप्रकाश सिंह के जरिए होई...