प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 22 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। प्रतापगढ़ कचहरी स्थित जूनियर बार एसोसिएशन कार्यालय पर शनिवार को अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, महामंत्री विवेक त्रिपाठी ने बैठक की। लालगंज आउटलाइन कोर्ट में एसीजीएम की अदालत का विरोध करने पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं की सहमति बनी। प्रत्येक शनिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जनपद को जोड़ने की पुरानी मांग का समर्थन कर शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। बैठक में पुष्पराज सिंह, हरीश शुक्ला, मुकेश ओझा, अजीत ओझा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.