गिरडीह, फरवरी 14 -- हाईकोर्ट सहायक परीक्षा में किसान पुत्र ने पाई सफलता देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के फतेहपुर गांव निवासी किसान ईश्वरी राय के पुत्र परमेश्वर कुमार ने झारखंड उच्च न्यायालय सहायक भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार गांव एवं जिले का नाम रोशन किया। इस संबंध में सफल हुए छात्र परमेश्वर ने शनिवार को सफलता का श्रेय अपने माता पिता, शिक्षकों व परिजनों को दिया। बताया कि उन्होंने जनार्दन सिंह उच्च विद्यालय चतरो से मैट्रिक पास करने के बाद गिरिडीह से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्ष 2025 में आयोजित हाईकोर्ट द्वारा जारी की गई उक्त भर्ती परीक्षा में शामिल हुआ था। इधर परीक्षा में सफलता मिलने पर परिवार के सदस्यों ने हर्ष जताया है। फोटो संख्या: 14जीआरडी 162 झारखंड हाईकोर्ट सहायक परीक्षा में सफल हुए परमेश्वर।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...