हमीरपुर, फरवरी 8 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे में हुए लवजिहाद, गैंगरेप एवं धर्मांतरण के दबाव के आरोपियों द्वारा उच्च न्यायालय में दाखिल की गई याचिका की सुनवाई पर कस्बावासियों की नजर टिकी हुई हैं। आगामी नौ फरवरी को उच्च न्यायालय इस प्रकरण पर सुनवाई करेगा। तब तक प्रशासन को आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही पर रोक लगी हुई है। इससे प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। लवजेहाद, गैंगरेप एवं धर्मांतरण के दबाव की घटना कस्बे में गत 15 जनवरी को हुई थी। इस घटना ने कस्बे का माहौल तनावपूर्ण बना दिया था। तनाव को कम करने के लिए प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाइयां करके आक्रोश कम करने का प्रयास किया था। मुख्य आरोपी अबान उर्फ अफान खान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने तथा मुख्य आरोपी के पिता को मुकदमा दर्ज करने के पूर्व हिरासत में लिया था। प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाईयों से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.