नैनीताल, फरवरी 24 -- नैनीताल। बीते दिनों नैनीताल स्थित उत्तराखंड हाईकोर्ट में धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद से पुलिस सक्रिय है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने सुरक्षा के दृष्टिगत हाईकोर्ट परिसर की चेकिंग की। कोर्ट के अंदर और बाहर चेकिंग की गई। परिसर में आवागमन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रखे हुए प्रभावी चेकिंग और फ्रिस्किंग की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...