पटना, जनवरी 8 -- दो वरिष्ठ वकीलों रितेश कुमार और प्रवीण कुमार ने हाईकोर्ट में जज पद की शपथ ली। गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू ने दोनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन हाईकोर्ट के नये बने शताब्दी भवन में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर नये जजों के परिजनों के अलावा हाईकोर्ट के सभी जज, कई सेवानिवृत्त जज, महाधिवक्ता पीके शाही, बिहार स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा, केंद्र सरकार के एडिशन सॉलिसिटर जनरल डॉ. केएन सिंह, तीनों अधिवक्ता संघों के अध्यक्ष व महासचिव, अधिवक्ता और हाईकोर्ट रजिस्ट्री के अधिकारी उपस्थित थे। सोमवार देर शाम केंद्रीय कानून मंत्रालय की ओर से जज पद पर इनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गई थी। गत वर्ष सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इनके नाम की अनुशंसा की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...