सहारनपुर, दिसम्बर 18 -- इंडस्ट्रियल इस्टेट में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की बैठक में उद्यमियों ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच स्थापित कराए जाने की मांग की है। इस दौरान चेयरमैन विजेश कंसल ने कहा कि न्याय के लिए पश्चिम उत्तर प्रदेश के 22 जिलों के लोगों को लंबा सफर करने को मजबूर होना पड़ता है। इससे जहां वादकारियों और उद्यमियों को अधिक समय लगता वहीं अनावश्यक बोझ भी पड़ता है। कंसल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सिर्फ दो बैंच हैं जबकि महाराष्ट्र में चार और मध्य प्रदेश में तीन बैंच स्थापित हैं। पूर्व अध्यक्ष दीपकराज सिंघल, विजय गिरधर, पंकज गुप्ता, जर्रार बेग और अंकुर गर्ग ने कहा कि प्रयागराज की दूरी देवबंद से ज्यादा दूर होने के कारण वाद लंबित पड़े रहते हैं। कभी अधिवक्ता नहीं मिलते हैं तो कभी जज उपलब्ध नहीं होते हैं। पश्चिम उत्तर प्रद...