हापुड़, दिसम्बर 17 -- वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर बुधवार को हापुड़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पैदल मार्च निकाला। सुबह के समय अधिवक्ता कचहरी से पैदल निकले और रेलवे पार्क तक गए। जिसके बाद वह वापस तहसील चौपला पर पहुंचे और यहां पर मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर शुभम श्रीवास्तव को सौंपकर जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की। अधिवक्ताओं के बंद के आह्वान का शहर में कोई असर दिखाई नहीं दिया। बुधवार को हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कंसल और सचिव वीरेंद्र सैनी के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ता पैदल मार्च करते हुए कचहरी से रेलवे पार्क तक पहुंचे। जिसके बाद अधिवक्ता वापस तहसील चौपला पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने मानव श्रृंखला बनाई और जमकर नारेबाजी की। इस द...