मेरठ, दिसम्बर 16 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापना को लेकर सोमवार को सांसद अरुण गोविल ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सांसद ने अनुरोध किया कि हाईकोर्ट बेंच को लेकर अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल से मिलने का समय दिया जाए। पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग दशकों पुरानी है। सांसद ने बताया गृहमंत्री ने उचित विचार का आश्वासन दिया है। सांसद अरुण गोविल ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंटकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट की एक बेंच मेरठ में स्थापित किए जाने की मांग को मजबूती से रखा। सांसद ने गृहमंत्री को पत्र देकर कहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल को उनसे व्यक्तिगत रूप से भेंट करने का अवसर प्रदान किया जाए, ताकि वे हाईकोर्ट बेंच की आवश्यकता को ...