हापुड़, दिसम्बर 17 -- तहसील परिसर में बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। वहीं बैनामा लेखक और स्टांप वेंडर संघ ने भी हड़ताल का समर्थन कर रजिस्ट्री कार्य भी पूरी तरह से ठप रखा। दीवानी फौजदारी राजस्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम तोमर ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच के स्थापना की मांग बीते 50 वर्षों से की जा रही है। इसके बाद भी सरकार की तरफ से बेंच की स्थापना को लेकर किसी भी प्रकार का सहयोगात्मक रवैया नहीं दिखाया जा रहा है। जिसके करन अधिवक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से इलाहाबाद उच्च न्यायालय की दूरी लगभग 700 किलोमीटर है। इसके चलते कई वा...