मेरठ, दिसम्बर 11 -- सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बुधवार को राज्यसभा में वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना का मामला उठाया। सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट बेंच की मांग पूरी तरह से वाजिब है। मेरठ, आगरा समेत प्रदेश में चार स्थानों पर हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की जाए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच को लेकर एक तरफ जहां संघर्ष समिति ने आगामी 17 दिसंबर को मेरठ बंद का ऐलान किया है, वहीं इसी मुद्दे पर राज्यसभा सासंद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने राज्यसभा में सवाल उठाते हुए हाईकोर्ट बेंच की मांग को पूरी तरह वाजिब बताते हुए अतिशीघ्र इसे पूरा करने की मांग उठाई। उन्होंने समर्थन करते हुए कहा कि हाईकोर्ट इलाहाबाद में जितने भी मुकदमे चल रहे हैं, उनमें 63 प्रतिशत मुकदमे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हैं। ऐसे में पश्चिम उत्त...