मेरठ, दिसम्बर 17 -- हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर मेरठ बंद का शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों में भी असर देखने को मिला। मुस्लिम बाजारों के व्यापारी बेगम पुल पहुंचे और अधिवक्ताओं के आंदोलन में शामिल होकर समर्थन दिया। शहर में हापुड़ अड्डा, एल ब्लॉक शास्त्री नगर, जाकिर कॉलोनी, चमड़ा पैठ, लिसाड़ी गेट, लिसाड़ी रोड, बुढ़ाना गेट, शाहपीर गेट, वैली बाजार, घंटाघर, मीना बाजार, जली कैंडी समेत तमाम मुस्लिम इलाकों के बाजार बंद रहे। मुस्लिम व्यापारी नेता अकरम गाजी, जीशानअहमद, मंसूर उल इस्लाम, एसके शाहरुख प्रधान, हाजी सारिक समेत मुस्लिम व्यापारी भी आंदोलन में शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.