संभल, दिसम्बर 16 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता नजर आ रहा है। इसी क्रम में बुधवार 17 दिसंबर को संभल में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे, वहीं व्यापारिक संगठनों के सहयोग से पूरा बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार को मुंसिफ कोर्ट के बार कक्ष में अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन को और तेज करने पर सहमति बनी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश एडवोकेट संघर्ष समिति के आह्वान पर आयोजित इस बैठक में अधिवक्ताओं के साथ व्यापारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बैठक में बताया गया कि 17 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में एक साथ बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि हाईकोर्ट बेंच की ...