मेरठ, फरवरी 23 -- मेरठ हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने की मांग को लेकर रविवार को पुलिस ने मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा, हाईकोर्ट बेंच मिशन के अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा समेत कई अधिवक्ताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट बेंच की मांग पश्चिमी उत्तर प्रदेश की करोड़ों जनता के न्याय के अधिकार की मांग है। उद्देश्य केवल संवाद था, टकराव नहीं। केंद्रीय संघर्ष समिति मेरठ के आवाहन पर रविवार को अधिवक्ता प्रधानमंत्री से मेरठ में जनता को सस्ता, सुलभ एवं शीघ्र न्याय दिलाने हेतु पिछले 50 वर्षों से लंबित हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर मिलने का समय प्रशासन के माध्यम से मांगा गया था। लोकतांत्रिक मांग को रखने के लिए अधिवक्ताओं समारोह स्थल पर जाने ...