मेरठ, जून 1 -- हाईकोर्ट बेंच केन्द्रीय संघर्ष समिति ने फैसला किया है कि अब हाईकोर्ट बेंच आंदोलन को और प्रभावी बनाया जाएगा। केन्द्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन संजय शर्मा ने कहा कि मेरठ ही नहीं प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना होनी चाहिए। संघर्ष समिति ने यह भी फैसला किया कि न्यायिक कार्य से विरत रहने के मामले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा स्वतः संज्ञान लेकर प्रदेश की तमाम बार के पदाधिकारियों के विरूद्ध नोटिस को तुरन्त वापस लिये जाने का आग्रह हाईकोर्ट से किया। बैठक में न्यायिक प्रक्रिया को मजबूती दिये जाने को लेकर प्रस्ताव पारित भी किये गये। शनिवार को हाईकोर्ट बेंच केन्द्रीय संघर्ष समिति की बैठक हुई। बैठक में सबसे पहले अधिवक्ताओं द्वारा न्यायिक कार्य न करने पर स्वतः संज्ञान लेकर हाईकोर्ट की ओर से प्रदेश की तमाम बार एसोसिएशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.