प्रयागराज, अगस्त 6 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव में गवर्निंग काउंसिल सदस्यों के वोटों की गिनती बुधवार को भी जारी रही। शाम तक गवर्निंग काउंसिल सदस्य 15 पदों के लिए 5300 मतों की गिनती पूरी हो चुकी थी। मुख्य चुनाव अधिकारी आरके ओझा, चुनाव अधिकारी अनिल भूषण, वशिष्ठ तिवारी व महेन्द्र बहादुर सिंह के अनुसार गवर्निंग काउंसिल सदस्यों के लिए बुधवार शाम तक 5300 मतों की गिनती में अंजली सिंह तोमर 1171, कनक कुमार त्रिपाठी 1138, दिवांशु तिवारी 1053, बलदेव शुक्ल 1037, अभिषेक तिवारी 1007, तृप्ति यादव 1003, अनिरुद्ध सिंह 916, अखंड प्रताप त्रिपाठी 868, आरती गुप्ता 857, गिरीश चंद्र शुक्ल 848, गया प्रसाद मिश्र 847, अविनाश चंद्र त्रिपाठी 825, शिवानु मिश्र 815, आदित्य धर द्विवेदी 807, अमित सिंह सेंगर 801 ...