आगरा, मार्च 26 -- हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के समर्थन में सांकेतिक धरना व प्रदर्शन दीवानी चौराहे स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा परिसर में किया गया। अधिवक्ता सहयोग एवं शक्ति संघ द्वारा आयोजित धरने में अधिवक्ताओं ने एक स्वर से चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि गरीब एवं निर्धन व्यक्तियों को आज के समय में न्याय सुलभ नहीं हो पा रहा है। देश में भ्रष्टाचार गंभीर समस्या बनती जा रही है। वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. अरविंद मिश्रा ने कहा कि सरकारों को भी कड़े कदम उठाने चाहिए। संचालन अधिवक्ता अजीत सिंह ने किया। धरने में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद का समर्थन किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण सोलंकी, सरोज यादव, मेघ सिंह यादव, अशोक शर्मा, अखिलेश मिश्रा, बृजराज सिंह परमार, अरुण कुमार, रवि अग्रवाल, धीरेंद्र गुप्ता आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.