पटना, जनवरी 21 -- पटना हाईकोर्ट में 77वां गणतंत्र दिवस के मौके पर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू हाईकोर्ट परिसर स्थित पश्चिम लॉन में सुबह दस बजे झंडात्तोलन करेंगे। इस बात की जानकारी हाईकोर्ट के महानिबंधक प्रदीप मल्लिक ने दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान हाईकोर्ट के सभी जजों के अलावा तीनों अधिवक्ता संघों के पदाधिकारियों के साथ सदस्य और कर्मी उपस्थित रहेंगे। बिहार स्टेट बार काउंसिल में अध्यक्ष रमाकांत शर्मा कार्यालय कक्ष के पास झंडोतोलन करेंगे। जबकि महाधिवक्ता कार्यालय परिसर में पीके शाही झंडा फहराएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.