नई दिल्ली, फरवरी 15 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। हाईकोर्ट ने वकीलों और याचिकाकर्ताओं की सुविधा को ध्यान में रहते हुए एक अहम फैसला लिया है। कोर्ट ने सोमवार से 23 फरवरी तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने की अनुमति दी है। यह फैसला राजधानी में होने वाले एआई समिट और बार काउंसिल के चुनावों के मद्देनजर लिया गया है। दरअसल, हाईकोर्ट के पास स्थित भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक एआई समिट का आयोजन हो रहा है। इसके तुरंत बाद 21 से 23 फरवरी तक हाईकोर्ट परिसर में ही दिल्ली बार काउंसिल के चुनाव होने हैं। इन आयोजनों के कारण कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में संभावित भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए हाईकोर्ट प्रशासन ने यह कदम उठाया है। मुख्य न्यायाधीश ने निर्देश दिया है कि बार के सदस्य और व्यक्तिगत रूप से पेश होने वाले पक्षकार अपनी सुविधा क...