रांची, फरवरी 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (जेट) 2024 की तिथि को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने गुरुवार को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के सचिव को शपथपत्र दाखिल कर यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि जेट-2024 की अंतिम परीक्षा तिथि क्या है और इसके आयोजन को लेकर अब तक क्या-क्या ठोस तैयारियां की गई हैं। सुनवाई के दौरान जेपीएससी के अपर सचिव की ओर से मार्च माह में संभावित परीक्षा होने की बात कही गई, जिसे कोर्ट ने गंभीरता से लिया और इसे टालमटोल का संकेत माना। खंडपीठ ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि जब इस परीक्षा के लिए 1,75,000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है और दिसंबर 2025 में आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है, तो ढाई महीने बीत जाने के बाद भी परीक...