नई दिल्ली, अगस्त 12 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली उच्च न्यायालय को मंगलवार को एक नया जज मिला। न्यायमूर्ति विमल कुमार यादव ने पद की शपथ ली। इसी के साथ अब उच्च न्यायालय में कार्यरत जजों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। जबकि स्वीकृत कुल जजों की संख्या 60 है। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने उच्च न्यायालय परिसर में आयोजित समारोह में न्यायमूर्ति यादव को शपथ दिलाई। यादव दिल्ली की जिला अदालतों के सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी हैं। वह हाल ही में पटियाला हाउस कोर्ट में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे। उन्हें उच्च न्यायालय में पदोन्नत किया गया है। उन्होंने हिंदी में शपथ ली। केंद्र सरकार ने गत आठ अगस्त को उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी। जुलाई महीने में दिल्ली उच्च न्यायालयों में नौ नए जजों ने शपथ ली थी। उच्चतम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.