प्रयागराज, फरवरी 22 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। इलाहाबाद हाईकोर्ट के सामने नौ महीने बाद फिर लगातार दूसरे दिन अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के दूसरे दिन नगर निगम की टीम ने रविवार को फ्लाई ओवर के नीचे लगी कुर्सी-मेज व अन्य सामान जब्त किए। कई अनुपयोगी सामान तोड़ दिए। सुबह सात बजे चलाए गए अभियान के तहत पूरे दिन फ्लाईओवर के नीचे सफाई भी की गई। नगर निगम का प्रवर्तन दल इलाहाबाद चौकी की पुलिस की टीम की टीम के साथ फ्लाईओवर के नीचे पहुंचा। प्रवर्तन दल के सदस्यों ने एक-एक सामान उठाया और ट्रक पर लाद दिया। प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल दिनेश तंवर ने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे आठ ट्रक सामान जब्त कर नगर निगम के गोदाम में भेज दिया गया। जब्त किया गया सामान अब छोड़ा नहीं जाएगा। नगर निगम ने पिछले साल पांच जून देर रात फ्लाईओवर के नीचे विशेष अभियान चलाकर दर्जनों ...