प्रयागराज, फरवरी 12 -- प्रयागराज। शातिर चोर घर-दुकान ही नहीं धार्मिक स्थलों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। हाईकोर्ट के समीप हनुमान मंदिर से दो तांबे के घड़े चोरी होने का मामला सामने आया है। हाईकोर्ट अधिवक्ता लक्ष्मीकांत मिश्र ने सिविल लाइंस थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश में जुटी है। आरोप है कि शातिर ने छह फरवरी को चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद सात फरवरी की रात भी मंदिर के उत्तरी छोर से घुसकर चोरी करने आया था। लेकिन, आसपास सो रहे लोगों के शोर मचाने पर भाग निकला। अधिवक्ताओं व स्थानीय लोगों ने मंदिर में हुई चोरी के प्रति नाराजगी जताई है। शातिरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। सिविल लाइंस थाना रामाश्रय यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर शातिर की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्ता...