रांची, जनवरी 16 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को दी जाने वाली सुविधाओं को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सरकार से सुविधाओं को लेकर बनाए जा रहे नियम के स्टेटस की जनकारी मांगी है। चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने सेवानिवृत्त जस्टिस अमरेश्वर सहाय की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई फरवरी के प्रथम सप्ताह में होगी। सुनवाई के दैरान सरकार को पक्ष रखते हुए महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अदालत को बताया कि झारखंड में सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को दी जाने वाली सुविधाओं से संबंधित नियम तैयार किए जा रहे हैं, जो अंतिम चरण में हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में फाइल मुख्यमंत्री के पास लंबित है, लेकिन मुख्यमंत्री के राज्य से बाहर होने के कारण फिल...